आयुर्वेद संकुल आनंद में स्वस्थ्य जीवन शैली प्रबोधन
आरोग्य भारती गुजरात प्रान्त द्वारा स्वस्थ्य जीवन शैली विषय पर प्रबोधन का आयोजन 02 जून 2016 को आयुर्वेद संकुल जिला आनंद में किया गया, जिसमे देश-विदेश से 80 लोगो ने हिस्सा लिया, विशेषतौर पर जापान से 12 लोग आये थे।
कार्यक्रम में डॉ हरिशंकर शर्मा (आयुर्वेद विशेषज्ञ, जापान), डॉ हसमुंख सोनी ( निदेशक गुजरात आयुर्वेद रजि. बोर्ड), डॉ चेतन शाह (सचिव आरोग्य भारती गुजरात प्रान्त), डॉ हरिनाथ झा (प्रबंधक आयुर्वेद संकुल, आनंद), डॉ रविंद्र अमीन (सिंडिकेट सदस्य गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय) एवं डॉ युसूफ शेख (संभाग मंत्री आरोग्य भारती सूरत) आदि द्वारा स्वस्थ्य जीवन शैली पर विचार रखे।